उदयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारी, नाश्ता कर रहे दो लोगों को कुचलकर मौत, ड्राइवर फरार

उदयपुर के अंबामाता इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार वर्ना कार ने चाय-नाश्ते के ठेले को टक्कर मार दी, जिससे ठेला 20 फीट दूर गिर गया। कार अनियंत्रित होकर पास खड़े नाश्ता कर रहे दो टेलरों—अब्दुल मजीद (70) और मोहम्मद इमरान (35)—पर चढ़ गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर फरार है, पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नारेबाजी और जाम लगाया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 25, 2026 • 11:20 AM  474
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
उदयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारी, नाश्ता कर रहे दो लोगों को कुचलकर मौत, ड्राइवर फरार
“उदयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारी, नाश्ता कर रहे दो लोगों को कुचलकर मौत, ड्राइवर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 Jan 2026
https://thekhatak.com/udaipur-car-crushes-two-men-having-breakfast-at-roadside-stall-killed-driver-fled
Google News
Copied
उदयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारी, नाश्ता कर रहे दो लोगों को कुचलकर मौत, ड्राइवर फरार

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को सूना कर दिया। तेज रफ्तार में दौड़ती एक वर्ना कार ने पहले एक चाय-नाश्ते के ठेले को जोरदार टक्कर मारी, फिर पास खड़े होकर नाश्ता कर रहे दो निर्दोष लोगों पर चढ़ गई। दोनों लोगों की कार के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर तक उछलकर गिर गया और कार भी पलट गई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter