“उदयपुर में खौफनाक हमला, लेकिन आखिरी पल में हुआ ऐसा मोड़ जिसे जानकर रह जाएंगे दंग”
उदयपुर में बंदरों के झुंड ने तेंदुए के हमले से किसान की जान बचाई। बाद में वन विभाग ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ लिया।
उदयपुर में हैरान करने वाली घटना, बंदरों ने तेंदुए से भिड़कर बचाई किसान की जान
राजस्थान के उदयपुर जिले के लोसिंग गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बंदरों के एक झुंड ने एक किसान की जान बचाकर हर किसी को हैरान कर दिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला
जानकारी के अनुसार, लोसिंग गांव निवासी किसान तुलसीराम पालीवाल बुधवार को अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने इतनी तेजी से हमला किया कि किसान को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने उनके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
