नदबई में एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसे, महिला गंभीर रूप से घायल, युवक बाल-बाल बचा

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 25, 2025 • 4:49 PM  18
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
नदबई में एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसे, महिला गंभीर रूप से घायल, युवक बाल-बाल बचा
“नदबई में एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसे, महिला गंभीर रूप से घायल, युवक बाल-बाल बचा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 Nov 2025
https://thekhatak.com/नदबई-में-एक-ही-दिन-में-दो-अलग-अलग-सड़क-हादसे-महिला-गंभीर-रूप-से-घायल-युवक-बाल-बाल-बचा
Google News
Copied
नदबई में एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसे, महिला गंभीर रूप से घायल, युवक बाल-बाल बचा

भरतपुर।   भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में मंगलवार को एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। पहला हादसा नदबई के पास ग्रामीण इलाके में हुआ जिसमें एक 38 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दूसरा हादसा नदबई शहर के भीतर हुआ जिसमें एक युवक की स्कूटी ट्रैक्टर से टकरा गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

पहला हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला गंभीर रूप से घायल नदबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के पास सुशीला देवी (उम्र 38 वर्ष) अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थीं। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसा इतनी जोर से हुआ कि सुशीला देवी को गंभीर चोटें आईं। उनके सिर, कमर और पैर में गहरी चोटें लगीं।ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को उठाया और नदबई के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुशीला की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत भरतपुर के राजकीय राज बहादुर मेमोरियल (आरबीएम) अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज भरतपुर में चल रहा है। सुशीला के भाई को मामूली चोटें आई हैं, उनका उपचार नदबई में ही किया गया।

दूसरा हादसा: स्कूटी और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर दूसरा हादसा नदबई शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में उस समय हुआ जब नदबई निवासी युवक घनश्याम अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर कई मीटर तक घसीटती चली गई।गनीमत रही कि घनश्याम समय रहते स्कूटी से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। उसे सिर्फ मामूली खरोंचें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर ही रुक गया और घनश्याम की मदद भी की।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter