बम की सूचना या पारिवारिक विवाद? जयपुर की शिक्षिका ने रची साजिश

जयपुर में गुरुवार को बम धमाके की झूठी सूचना से हड़कंप मच गया। एक सरकारी शिक्षिका निर्मला चौधरी ने पति से विवाद के बाद आवेश में पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका से पूछताछ शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 20, 2025 • 1:15 PM  679
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बम की सूचना या पारिवारिक विवाद? जयपुर की शिक्षिका ने रची साजिश
“बम की सूचना या पारिवारिक विवाद? जयपुर की शिक्षिका ने रची साजिश”
Favicon
Read more onthekhatak.com
20 Jun 2025
https://thekhatak.com/Jaipur-Teacher-Bomb-Hoax-Family-Dispute
Google News
Copied
बम की सूचना या पारिवारिक विवाद? जयपुर की शिक्षिका ने रची साजिश

गुरुवार को जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में बम धमाके की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल करने वाली की लोकेशन ट्रेस की, तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सूचना देने वाली कोई और नहीं, बल्कि एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका थी, जिसने अपने पति से विवाद के बाद गुस्से में यह झूठी कॉल की थी।

विधायकपुरी थाना क्षेत्र में बम धमाके की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। थानाधिकारी नरेश कंवर ने बताया कि सूचना देने वाली महिला की पहचान विशनपुरा चारणवास निवासी निर्मला चौधरी के रूप में हुई। पूछताछ में निर्मला ने स्वीकार किया कि वह अपने पति से हुए झगड़े के कारण अवसाद में थी और इसी आवेश में उसने कंट्रोल रूम को बम धमाके की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पिछले तीन महीनों में जयपुर पुलिस को बम धमाके की कई झूठी सूचनाएं मिल चुकी हैं। एसएमएस स्टेडियम को लेकर दो-तीन बार ऐसी कॉल्स आईं, वहीं कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी सूचनाओं ने शहर में भय का माहौल पैदा किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter