बालोतरा की रात: एक संदिग्ध गाड़ी, अचानक मची हलचल… और फिर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया—पूरे इलाके में फैली खामोशी के बीच शुरू हुई वो कहानी....

बालोतरा में देर रात हुई एक घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी, जब पुलिस की अचानक कार्रवाई के बाद एक संदिग्ध गाड़ी को लेकर स्थिति बदल गई। आखिर उस रात वहां क्या हुआ और कौन लोग इसके पीछे थे—यह सवाल अभी भी रहस्य बना हुआ है।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
April 15, 2026 • 12:44 PM  12
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बालोतरा की रात: एक संदिग्ध गाड़ी, अचानक मची हलचल… और फिर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया—पूरे इलाके में फैली खामोशी के बीच शुरू हुई वो कहानी....
“बालोतरा की रात: एक संदिग्ध गाड़ी, अचानक मची हलचल… और फिर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया—पूरे इलाके में फैली खामोशी के बीच शुरू हुई वो कहानी....”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Apr 2026
https://thekhatak.com/balotra-ki-raat-sandigdh-gadi-hulchal-raaz-suspense-news
Google News
Copied
बालोतरा की रात: एक संदिग्ध गाड़ी, अचानक मची हलचल… और फिर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया—पूरे इलाके में फैली खामोशी के बीच शुरू हुई वो कहानी....

राजस्थान के बालोतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा-पोस्त जब्त किया है। संयुक्त ऑपरेशन में बालोतरा डीएसटी और सिणधरी थाना पुलिस ने बीती रात चाडो की ढाणी गांव के पास कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 4 क्विंटल 29 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि जालोर की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बड़ी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर सिणधरी की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जालोर स्टेट हाईवे पर जाल बिछाते हुए सड़क पर कीलें डालकर नाकाबंदी की।

जैसे ही संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची, उसके टायर कीलों के कारण ब्लास्ट हो गए। इसके बावजूद तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब 200 मीटर तक वाहन को भगाते रहे। आखिरकार गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter