“बंगाल का शेर आया” के नारों से गूंजा BJP कार्यालय, जीत के बाद पहली बार बाड़मेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
बंगाल चुनाव जीत के बाद पहली बार बाड़मेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, कार्यालय नारों से गूंज उठा।
Barmer News: बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पहली बार बाड़मेर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और “बंगाल का शेर आया” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और साफों के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कैलाश चौधरी के पहुंचते ही पार्टी कार्यालय में जश्न जैसा माहौल बन गया।