बाड़मेर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : छत से घुसे चोर, दरवाजे काटकर ले उड़े 9 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 3.70 लाख नकद

बाड़मेर के लक्ष्मीपुरा में शादी से लौटे परिवार को घर पहुंचते ही बड़ा झटका लगा। चोर छत से घुसकर अंदर के दरवाजे काटकर 9 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 3.70 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। कुल नुकसान 15 लाख से अधिक। पुलिस ने जांच शुरू की।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 6, 2025 • 11:40 AM  29
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : छत से घुसे चोर, दरवाजे काटकर ले उड़े 9 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 3.70 लाख नकद
“बाड़मेर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : छत से घुसे चोर, दरवाजे काटकर ले उड़े 9 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 3.70 लाख नकद”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Dec 2025
https://thekhatak.com/barmer-rooftop-burglary-9-tola-gold-3-70-lakh-cash-stolen
Google News
Copied
बाड़मेर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : छत से घुसे चोर, दरवाजे काटकर ले उड़े 9 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 3.70 लाख नकद

बाड़मेर।   बाड़मेर जिले के लक्ष्मीपुरा क्षेत्र (गर्ल्स कॉलेज के पास) में उस समय सनसनी फैल गई जब एक परिवार शादी से लौटा तो उसका घर पूरी तरह लूटा हुआ मिला। चोरों ने न सिर्फ मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा बल्कि घर के अंदर के सारे कमरों के दरवाजे तक काट डाले। कुल मिलाकर चोर 9 तोला सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के जेवर और करीब 3.70 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। अनुमानित कुल नुकसान 15 लाख रुपए से ऊपर बताया जा रहा है।

घटना कब और कैसे हुई? घटना 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच की है। घर के मालिक पुखराज पुत्र गंगाविषन राठी (लक्ष्मीपुरा निवासी) अपने पूरे परिवार के साथ 3 दिसंबर को जोधपुर रिश्तेदार की शादी में गए थे। घर पर ताला लगाकर वे पूरी तरह निश्चिंत थे।शुक्रवार 6 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे जब परिवार शादी से वापस लौटा और घर का मुख्य ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर के सारे कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे। अलमारियां और बक्से तोड़े गए थे।सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। 

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter