“जहां मजदूरों की बात होगी, मैं साथ खड़ा रहूंगा”... मजदूरों के हक पर रविंद्र भाटी का बड़ा बयान
बाड़मेर के गिरल गांव में RSMML लिग्नाइट माइंस के खिलाफ 55 दिनों से चल रहा मजदूरों का धरना सहमति के बाद खत्म हो गया।
“मजदूर अपनी जमीन पर मजदूरी मांग रहे हैं, ये उनका हक है” — रविंद्र सिंह भाटी
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के गिरल गांव में चल रहा 55 दिनों पुराना मजदूर आंदोलन आखिरकार सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। यह धरना राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की लिग्नाइट माइंस से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहा था।
इस पूरे आंदोलन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी लगातार मजदूरों के समर्थन में नजर आए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगें पूरी तरह से जायज थीं और यदि उन्हें समय पर सुना गया होता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।
