कॉन्ट्रैक्टर ने मिट्टी हटाने के विवाद में मजदूर को गोली मार दी: सड़क पर लाठियों से पीटा, जीजा-साला गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो वायरल
भरतपुर के जवाहर नगर भगत सिंह चौराहे पर सीवरेज काम के दौरान मिट्टी हटाने की बात पर कॉन्ट्रैक्टर पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पीके और उसके साले बिरजू ने मजदूरों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और फायरिंग कर दी। एक मजदूर सतीश के हाथ में गोली लगी, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सड़क निर्माण से जुड़े सीवरेज कार्य के दौरान छोटी सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि कॉन्ट्रैक्टर ने मजदूर पर गोली चला दी। लाठियों से मारपीट में चार मजदूर घायल हो गए। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी मजदूरों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिख रहे हैं।
