भाजपा नेता की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के गणेश कॉलोनी, रामपुरा रोड पर भाजपा मण्डल महामंत्री विनोद टाटीवाल की दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने सोमवार दोपहर करीब 2:28 से 3 बजे के बीच चोरी की। चोरों ने 1 लाख रुपये नकद, दो महंगे मोबाइल फोन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर फरार हो गए। कुल नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। घटना CCTV में कैद हुई है, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को चोरी की एक बड़ी घटना ने सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने गणेश कॉलोनी, रामपुरा रोड पर स्थित भाजपा मण्डल महामंत्री विनोद टाटीवाल की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर करीब 1 लाख रुपये की नकदी, दो महंगे मोबाइल फोन और कई जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
घटना का विवरण