क्या अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अभिजीत दीपके? चर्चाओं पर विदेश मंत्रालय की सफाई, जानिए क्या कहा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा।
नई दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और जवाबदेही की मांग को लेकर आयोजित किया गया है। इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया।
दरअसल, विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या अभिजीत दीपके को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है या उन पर पासपोर्ट के दुरुपयोग का कोई आरोप है? इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
