मुख्यमंत्री ने उदयपुर की प्रतिभावान बेटियों का बढ़ाया हौसला, दीं सफलता की शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं से मुलाकात की। ये बालिकाएं क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं और इन्होंने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शर्मा ने इन मेधावी बेटियों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद किया
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं से मुलाकात की। ये बालिकाएं क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं और इन्होंने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शर्मा ने इन मेधावी बेटियों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां राज्य का गौरव और समाज की शक्ति हैं। उन्होंने बल देकर कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के शैक्षिक विकास, सामाजिक सशक्तीकरण और आर्थिक स्वावलंबन के लिए कटिब्सारात्मक कदम उठा रही है। शर्मा ने बताया कि सरकार बेटियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें हर क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बेटियों से कहा कि उनकी मेहनत और लगन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।