बेटी की हत्या कर प्रेमी संग रची साजिश, शव बेड में छिपाया, बदबू पर छिड़का परफ्यूम: कहां तक गिर सकती है एक मां?

एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 7 साल की बेटी की हत्या की और पति को फंसाने की साजिश रची। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2025 • 6:43 PM  2.1k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बेटी की हत्या कर प्रेमी संग रची साजिश, शव बेड में छिपाया, बदबू पर छिड़का परफ्यूम: कहां तक गिर सकती है एक मां?
“बेटी की हत्या कर प्रेमी संग रची साजिश, शव बेड में छिपाया, बदबू पर छिड़का परफ्यूम: कहां तक गिर सकती है एक मां?”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Jul 2025
https://thekhatak.com/conspiracy-with-boyfriend-to-kill-daughter-body-hidden-in-bed-perfume-sprinkled-on-smell-how-far-can-a-mother-fall
Google News
Copied
बेटी की हत्या कर प्रेमी संग रची साजिश, शव बेड में छिपाया, बदबू पर छिड़का परफ्यूम: कहां तक गिर सकती है एक मां?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 7 साल की मासूम बेटी सायनारा उर्फ सोना की हत्या कर दी। यह साजिश अपने पति शाहरुख खान को फंसाने के लिए रची गई थी। पुलिस ने मां रोशनी खान उर्फ नाज और उसके प्रेमी उदित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि बच्ची की मौत गला दबाने और दम घुटने से हुई थी।

लखनऊ के खंदारी बाजार, कैसरबाग में रहने वाले शाहरुख खान की शादी करीब 10 साल पहले रोशनी खान से हुई थी। दोनों की 7 साल की बेटी सायनारा थी। रोशनी पेशे से बार डांसर थी और पिछले चार साल से उदित जायसवाल नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। इस रिश्ते को लेकर रोशनी और शाहरुख के बीच विवाद चल रहा था। रोशनी ने पहले अपने जेठ, सास और दो ननदों को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। इसके बाद उसने शाहरुख को मारपीट कर घर से निकाल दिया और अपनी ससुराल में ही उदित के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

13 जुलाई को रोशनी और उदित ने मिलकर सायनारा की हत्या की। उदित ने पुलिस को बताया कि रोशनी से उसकी मुलाकात चार साल पहले समिट बिल्डिंग के एक क्लब में हुई थी, जहां वह उसके डांस से आकर्षित हो गया था। इसके बाद दोनों करीब आए और साथ रहने लगे। शाहरुख और उसके परिवार के विरोध को खत्म करने के लिए रोशनी ने पहले उसके परिजनों को जेल भिजवाया और फिर अपनी बेटी की हत्या की साजिश रची।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter