ठाणे में खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुला, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में पार्किंग में खड़ी 15 साल पुरानी कार का एयरबैग अचानक खुल गया, जिससे 25 वर्षीय कार डीलर मोहित सोनी की मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 27, 2026 • 5:40 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
ठाणे में खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुला, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत
“ठाणे में खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुला, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/401f04
27 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/401f04
Google News
Copied
ठाणे में खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुला, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित सोनी के रूप में हुई है, जो पेशे से कार डीलर था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को ठाणे के काशिमीरा इलाके में हुई। मोहित एक 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठा हुआ था। तभी अचानक कार का सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गया और एयरबैग तेजी से खुल गया। एयरबैग के जोरदार झटके से उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उसे कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

ठाणे पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार के पास वैध फिटनेस सर्टिफिकेट था। पुलिस अब ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खड़ी कार में एयरबैग अचानक कैसे सक्रिय हुआ।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter