आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकारी नौकरी का पहला दिन ही आखिरी सफर में बदल गया, जानिए पूरा मामला
सुबह नौकरी की जॉइनिंग के लिए निकली थी, चेहरे पर नए सपनों की चमक थी… लेकिन कुछ ही घंटों में चौमूं-अजीतगढ़ हाईवे पर ऐसा क्या हुआ कि खुशियों का सफर हमेशा के लिए थम गया?
राजस्थान के चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया। खेड़ी लोहरवाड़ा (जोबनेर) निवासी एएनएम आशा खूंटेटा (37) अपने पति बंशीधर खूंटेटा के साथ नई नौकरी की जॉइनिंग के लिए बाइक पर निकली थीं। चेहरे पर नए जीवन की शुरुआत की खुशी थी और आंखों में भविष्य के सपने थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें मंजिल तक पहुंचने से पहले ही छीन लिया।
सुबह करीब 8 बजे बंदोल गांव के पास जब दंपती बाइक से गुजर रहे थे, तभी स्पीड ब्रेकर पर उन्होंने वाहन की रफ्तार धीमी की। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रेलर आशा खूंटेटा को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में उनके पति बंशीधर गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि वे उछलकर सड़क से दूर गिरने के कारण बड़ी अनहोनी से बच गए।