चलते टैम्पू में मंगलसूत्र चोरी, महिला ने पीछा कर दो संदिग्धों को दबोचा,SHO मनोज कुमार ने दी जानकारी...
बाड़मेर में महिला चोर गैंग के सक्रिय होने की आशंका के बीच एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है।
बाड़मेर। शहर में एक बार फिर महिला चोर गैंग के सक्रिय होने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि यह गैंग टेम्पो और टैक्सी जैसे सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के साथ सफर करता है और मौका मिलते ही महिलाओं के गले से मंगलसूत्र, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता है।
ताजा मामला कगाउ निवासी धर्मी देवी से जुड़ा हुआ है। धर्मी देवी के अनुसार वह सफर कर रही थीं, तभी अचानक उन्हें एहसास हुआ कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब हो गया है। शक होने पर उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाई और आसपास मौजूद लोगों तथा अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
महिला की सजगता के चलते मौके पर मौजूद तीन संदिग्ध महिलाओं पर शक जताया गया। इसके बाद धर्मी देवी के भाइयों और स्थानीय लोगों ने तीनों महिलाओं को रोक लिया और उनसे पूछताछ की। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।