थाने से 300 मीटर दूर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी: 30 सेकंड में लॉक तोड़कर ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात

कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में चोर ने थाने से महज 300 मीटर दूर खड़ी बाइक को 30 सेकंड में चोरी कर लिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 22, 2026 • 2:16 PM  5
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
थाने से 300 मीटर दूर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी: 30 सेकंड में लॉक तोड़कर ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात
“थाने से 300 मीटर दूर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी: 30 सेकंड में लॉक तोड़कर ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/710db4
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/710db4
Google News
Copied
थाने से 300 मीटर दूर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी: 30 सेकंड में लॉक तोड़कर ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात

कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर खड़ी एक बाइक को कुछ ही सेकंड में चोरी कर ले गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी ताराचंद लोधा ने अपनी मोटरसाइकिल रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात करीब 1 बजे एक चोर मौके पर पहुंचा और महज 30 सेकंड के भीतर बाइक का लॉक तोड़कर वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना स्थल के पास पूर्व पार्षद सोनू धाकड़ के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करता है और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद बाइक चोरी कर लेता है।

सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार संदिग्ध युवक भी दिखाई दे रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी की इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब थाने के इतने करीब वाहन सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और वाहन चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter