जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है।
जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग आईडी के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाली एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से मोटी कमाई का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने पोर्टल से जोड़ते थे और उन्हें गेमिंग आईडी लेने के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद गेम खेलने वालों से हारने और जीतने दोनों ही स्थितियों में ठगी की जाती थी।
डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरफूल यादव (33), निवासी खंडेला सीकर, राजेंद्र कुमार रुलानियां (23), निवासी जाजोद सीकर और विजेंद्र कुमार (35), निवासी गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं के रूप में हुई है।