पिता का शव देखते ही टूटी बेटी, फार्म पोंड में छलांग लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद 22 वर्षीय बेटी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और फार्म पोंड में कूदकर जान दे दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2026 • 2:01 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पिता का शव देखते ही टूटी बेटी, फार्म पोंड में छलांग लगाकर की आत्महत्या
“पिता का शव देखते ही टूटी बेटी, फार्म पोंड में छलांग लगाकर की आत्महत्या”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/7be332
16 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/7be332
Google News
Copied
पिता का शव देखते ही टूटी बेटी, फार्म पोंड में छलांग लगाकर की आत्महत्या

राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार को एक बेहद भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई। बज्जू थाना क्षेत्र के चक 3 बीजीएएम (ए) गांव में पिता की मौत का सदमा उनकी बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने फार्म पोंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही घंटों के अंतराल में पिता और बेटी की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, पतराम गोदारा सोमवार शाम को बज्जू कस्बे में अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे। रात को वे वहीं रुके हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि पतराम गोदारा मकान में अचेत अवस्था में पड़े हैं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया है।

पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह करीब 11 बजे जब पतराम गोदारा का शव घर लाया गया, तो उनकी 22 वर्षीय बेटी ऋतु गोदारा यह सदमा सहन नहीं कर सकी। बताया जा रहा है कि वह घर के पास स्थित खेत में बने फार्म पोंड की ओर गई और उसमें छलांग लगा दी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter