तेज रफ्तार कार की टक्कर से मादा लेपर्ड की मौत..राजसमंद में रात के अंधेरे में बड़ा हादसा !

राजसमंद में केलवा फोरलेन पर रविवार रात एक मादा लेपर्ड के साथ हादसा हो गया। दुर्गा कुंड के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने की आशंका है।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Sub Editor
August 10, 2026 • 12:36 PM | राजसमंद  42
क्राइम
NEWS CARD
Logo
तेज रफ्तार कार की टक्कर से मादा लेपर्ड की मौत..राजसमंद में रात के अंधेरे में बड़ा हादसा !
“तेज रफ्तार कार की टक्कर से मादा लेपर्ड की मौत..राजसमंद में रात के अंधेरे में बड़ा हादसा !”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/3f1243
10 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/3f1243
Google News
Copied
तेज रफ्तार कार की टक्कर से मादा लेपर्ड की मौत..राजसमंद में रात के अंधेरे में बड़ा हादसा !

राजसमंद। केलवा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक वन्यजीव के साथ हुए हादसे ने इलाके में हलचल मचा दी। उदयपुर-गोमती फोरलेन पर दुर्गा कुंड के पास करीब रात 8:30 बजे एक मादा लेपर्ड सड़क किनारे मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर केलवा पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

सिर और मुंह के आसपास गंभीर चोट

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लेपर्ड के मुंह और सिर के आसपास गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वाहन की टक्कर से सिर या खोपड़ी में गंभीर चोट आई होगी। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter