श्रीगंगानगर में 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंची थी खेप... नाकाबंदी तोड़ने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 9.9 किलो हेरोइन बरामद की है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 27, 2026 • 4:33 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
श्रीगंगानगर में 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंची थी खेप... नाकाबंदी तोड़ने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार
“श्रीगंगानगर में 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंची थी खेप... नाकाबंदी तोड़ने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/009104
27 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/009104
Google News
Copied
श्रीगंगानगर में 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंची थी खेप... नाकाबंदी तोड़ने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान के सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई करीब 9 किलो 908 ग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि हेरोइन खरीदने वाले तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खुफिया सूचना पर बिछाया जाल

शुक्रवार देर शाम जैतसर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन को लेकर पंजाब की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अनूपगढ़-सूरतगढ़ स्टेट हाईवे पर 6GB क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter