सैकड़ों करोड़ की ठगी:फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों ने लूटे करोड़ों, मास्टरमाइंड फरार

VIP ट्रेड और EFOM कंपनी के जरिए लोकेश और रामदयाल चौधरी ने डॉलर-यूरो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी की। मुख्य आरोपी फरार, पुलिस जांच में टेक्निकल दिक्कतें।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 5, 2025 • 1:55 PM  42
क्राइम
NEWS CARD
Logo
सैकड़ों करोड़ की ठगी:फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों ने लूटे करोड़ों, मास्टरमाइंड फरार
“सैकड़ों करोड़ की ठगी:फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों ने लूटे करोड़ों, मास्टरमाइंड फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Aug 2025
https://thekhatak.com/hundreds-of-crores-fraudulent-trading-companies-loot-crores-mastermind-absconding
Google News
Copied
सैकड़ों करोड़ की ठगी:फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों ने लूटे करोड़ों, मास्टरमाइंड फरार

राजस्थान के किशनगढ़ में एक सनसनीखेज फाइनेंशियल फ्रॉड ने सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई को डुबो दिया। डॉलर-यूरो और विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर दो कंपनियों—VIP ट्रेड और EFOM इंडिया ट्रेड—के मास्टरमाइंड लोकेश चौधरी और रामदयाल चौधरी ने लोगों को अपने जाल में फंसाया। बिजनेसमैन, सरकारी कर्मचारी, रिटायर्ड लोग और यहां तक कि मजदूर भी इस ठगी का शिकार बने। अब ये दोनों मुख्य आरोपी फरार हैं, और पीड़ित अपने पैसे वापस पाने की उम्मीद में पुलिस और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं।

साधारण जिंदगी से ठगी के मास्टरमाइंड तक का सफर लोकेश चौधरी: नेता बनने का सपना, ठग बना हकीकत

किशनगढ़ के हरमाड़ा गांव के रहने वाले लोकेश चौधरी कभी साधारण जिंदगी जीते थे। छात्र राजनीति से लेकर निकाय चुनाव तक में अपनी किस्मत आजमाने वाले लोकेश को कभी सफलता नहीं मिली। 2020 में किशनगढ़ के वार्ड नंबर एक से पार्षद का चुनाव लड़ने की कोशिश की, लेकिन किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का रास्ता चुना। 2022 में VIP ट्रेड कंपनी शुरू की और नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाकर निवेशकों में भरोसा जगाया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter