पति बोला- मरने जा रहा हूं, पत्नी ने कहा- मुझे भी मरना है; अलवर में दर्दनाक घटना, पत्नी की मौत

अलवर में ढाई साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। मामूली विवाद के बाद दोनों रेलवे जंक्शन पहुंचे थे।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 20, 2026 • 11:21 AM  4
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पति बोला- मरने जा रहा हूं, पत्नी ने कहा- मुझे भी मरना है; अलवर में दर्दनाक घटना, पत्नी की मौत
“पति बोला- मरने जा रहा हूं, पत्नी ने कहा- मुझे भी मरना है; अलवर में दर्दनाक घटना, पत्नी की मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/5138da
20 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/5138da
Google News
Copied
पति बोला- मरने जा रहा हूं, पत्नी ने कहा- मुझे भी मरना है; अलवर में दर्दनाक घटना, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर जिले में एक दंपती के बीच हुई मामूली कहासुनी एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। ढाई साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी ने कथित तौर पर सल्फॉस खा लिया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार नौगांवा क्षेत्र के चंडीगढ़ गांव निवासी शेर सिंह (27) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी निकिता (25) ने उससे पूछा कि वह कहां जा रहा है। बताया जा रहा है कि शेर सिंह ने गुस्से में जवाब दिया कि वह मरने जा रहा है। इस पर निकिता ने भी कहा कि उसे भी मरना है। इसके बाद दोनों घर से निकलकर अलवर रेलवे जंक्शन पहुंच गए।

परिजनों के अनुसार रेलवे जंक्शन पहुंचने के बाद शेर सिंह बाजार से सल्फॉस लेकर आया। आरोप है कि उसने पहले निकिता को जहरीली दवा दी और फिर खुद भी उसका सेवन कर लिया। कुछ समय बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो शेर सिंह ने अलवर शहर के मेहंदी बाग निवासी अपने बुआ के बेटे शिवराम को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter