11KV हाईटेंशन लाइन से टकराया बजरी भरा डंपर, धमाके के साथ फटा टायर... ऑटोकट सिस्टम ने बचाई ड्राइवर की जान

बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के दौरान बजरी खाली कर रहा डंपर ऊपर से गुजर रही 11केवी हाईटेंशन लाइन से छू गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 19, 2026 • 4:52 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
11KV हाईटेंशन लाइन से टकराया बजरी भरा डंपर, धमाके के साथ फटा टायर... ऑटोकट सिस्टम ने बचाई ड्राइवर की जान
“11KV हाईटेंशन लाइन से टकराया बजरी भरा डंपर, धमाके के साथ फटा टायर... ऑटोकट सिस्टम ने बचाई ड्राइवर की जान”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/a15379
19 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/a15379
Google News
Copied
11KV हाईटेंशन लाइन से टकराया बजरी भरा डंपर, धमाके के साथ फटा टायर... ऑटोकट सिस्टम ने बचाई ड्राइवर की जान

राजस्थान के बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को एक बेहद खौफनाक हादसा होने से बाल-बाल टल गया। रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के दौरान बजरी से भरे एक डंपर की लिफ्ट ऊपर करते समय वह अचानक हवा में गुजर रही 11केवी (11KV) हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। लाइन टच होते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे डंपर का टायर फट गया और ड्राइवर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि बिजली ग्रिड का ऑटोकट सिस्टम काम कर गया और तुरंत लाइट ट्रिप हो गई, जिससे एक बहुत बड़ी जनहानि टल गई।

रेलवे स्टेशन पर चल रहा है विकास कार्य, लिफ्ट उठाते ही हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, इन दिनों अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर फ्रेटलाइन और प्लेटफॉर्म विस्तार का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। इसी निर्माण कार्य को लेकर स्टेशन परिसर में जेसीबी मशीनें और डंपर लगातार बजरी और कंक्रीट डालने का काम कर रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर को बाड़मेर के दरूड़ा निवासी ड्राइवर सदीक खान (39) बजरी से भरा डंपर लेकर गांधी नगर बाउंड्री के पास पहुंचा था। वहां बजरी खाली करने के लिए जैसे ही उसने डंपर की हाइड्रोलिक लिफ्ट को ऊपर की तरफ उठाया, उसका ध्यान ऊपर से गुजर रही 11केवी की हाईटेंशन लाइन पर नहीं गया। लिफ्ट सीधे तौर पर चालू बिजली की तारों से टच हो गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter