पुरानी गाड़ी हटाओ, नई घर लाओ! टाटा मोटर्स ने दिल्ली-NCR में शुरू की खास पहल
टाटा मोटर्स ने दिल्ली-एनसीआर में केंद्र सरकार की वाहन प्रतिस्थापन योजना में शामिल होने की घोषणा की है। इस पहल के तहत पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों को हटाकर नए वाहनों की खरीद को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्राहकों को विशेष लाभ मिलने के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और हरित परिवहन को भी मजबूती मिलेगी।
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Tata Motors ने दिल्ली-एनसीआर में केंद्र सरकार की वाहन प्रतिस्थापन योजना (Vehicle Replacement Scheme) में शामिल होने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य सड़कों से पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाकर स्वच्छ और आधुनिक वाहनों को बढ़ावा देना है।
कंपनी के इस फैसले से उन वाहन मालिकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनके वाहन निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं और जिन्हें सरकार की स्क्रैपेज नीति के तहत हटाया जाना है। टाटा मोटर्स ऐसे ग्राहकों को नए वाहन खरीदने पर विशेष छूट, एक्सचेंज बेनिफिट और अन्य आकर्षक ऑफर प्रदान करेगी।
क्या है वाहन प्रतिस्थापन योजना?