राजस्थान में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के तबादले; पिंकी मीणा को मिली पोस्टिंग

राज्य सरकार ने देर रात 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 20, 2026 • 12:09 PM  5
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के तबादले; पिंकी मीणा को मिली पोस्टिंग
“राजस्थान में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के तबादले; पिंकी मीणा को मिली पोस्टिंग”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/90d1cd
20 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/90d1cd
Google News
Copied
राजस्थान में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के तबादले; पिंकी मीणा को मिली पोस्टिंग

राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में 12 एपीओ अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है, जबकि 5 अधिकारियों के तबादले निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा तीन मंत्रियों के विशिष्ट सहायकों (SA) को भी बदला गया है।

तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान बीज निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) के बदलाव को लेकर है। बीज निगम इन दिनों घूसकांड के मामले को लेकर सुर्खियों में है। ऐसे में निगम की एमडी विनीता सिंह का तबादला कर उन्हें राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है। वहीं गौरव चतुर्वेदी को बीज निगम का नया एमडी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि विनीता सिंह को 13 मई को ही इस पद पर लगाया गया था।

इस सूची का दूसरा बड़ा नाम पिंकी मीणा हैं। हाईवे घूसकांड मामले में कार्रवाई का सामना कर रहीं पिंकी मीणा को करीब साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली है। हाल ही में न्यायालय के आदेशों के बाद बहाल किए जाने के पश्चात उन्हें सहायक निदेशक, लोक सेवा एवं प्रशासनिक सुधार समन्वय विभाग, सवाई माधोपुर में नियुक्त किया गया है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter