जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी से 64 हजार की अवैध वसूली का आरोप: मारपीट और धमकाकर चार महीने तक ऐंठे रुपए, FIR दर्ज
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी से दो सजायाफ्ता बंदियों द्वारा मारपीट और धमकाकर चार महीने में 64 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है।
राजधानी जयपुर की सेंट्रल जेल से बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक कैदी से दो अन्य सजायाफ्ता बंदियों द्वारा मारपीट और धमकियों के जरिए 64 हजार रुपए की अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित की पत्नी ने इस संबंध में लालकोठी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
मारपीट कर बनाई वसूली की साजिश
एएसआई मनोज कुमार के अनुसार, शास्त्री नगर निवासी 23 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति विष्णु को नवंबर 2025 में आदर्श नगर फायरिंग मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जयपुर सेंट्रल जेल भेजा गया था।
महिला का आरोप है कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी ऋषिराज सिंह उर्फ चेतन बन्ना और विक्रम, जो जेल की चीफ जाली (मुख्य प्रवेश क्षेत्र) पर कार्यरत हैं, बंदियों से अवैध वसूली करते हैं।