रिफाइनरी की हाईटेक थ्री-लेयर सिक्योरिटी में बड़ी सेंध, 30 KM दूर पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी; गुजरात ATS का खुलासा

बालोतरा स्थित एचपीसीएल (HPCL) पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। ड्रोन, हाईटेक प्रेशर ट्रैकिंग सिस्टम और गार्ड्स की तैनाती के बावजूद शातिर बदमाशों ने 30 किमी दूर पाइपलाइन में वाल्व लगाकर दो टैंकर क्रूड ऑयल चोरी कर लिया। गुजरात एटीएस की कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा हुआ और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Sub Editor
August 12, 2026 • 5:05 PM | Balotra  299
क्राइम
NEWS CARD
Logo
रिफाइनरी की हाईटेक थ्री-लेयर सिक्योरिटी में बड़ी सेंध, 30 KM दूर पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी; गुजरात ATS का खुलासा
“रिफाइनरी की हाईटेक थ्री-लेयर सिक्योरिटी में बड़ी सेंध, 30 KM दूर पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी; गुजरात ATS का खुलासा”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/82e04f
12 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/82e04f
Google News
Copied
रिफाइनरी की हाईटेक थ्री-लेयर सिक्योरिटी में बड़ी सेंध, 30 KM दूर पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी; गुजरात ATS का खुलासा

बाड़मेर के बालोतरा स्थित एचपीसीएल (HPCL) पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शातिर चोरों ने कच्चे तेल की पाइपलाइन में सेंध लगा दी। रिफाइनरी में 24 घंटे सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टम, ड्रोन सर्विलांस और वॉरियर्स सिक्योरिटी एजेंसी के जवान तैनात हैं। इसके बावजूद रिफाइनरी से महज 30 किलोमीटर दूर कालूड़ी गांव में पाइपलाइन में वाल्व लगाकर दो टैंकर क्रूड ऑयल चोरी कर लिया गया और कंपनी को भनक तक नहीं लगी

इस पूरी अंतरराष्ट्रीय/अंतरराज्यीय चोरी के रैकेट का पर्दाफाश गुजरात एटीएस (ATS) की मुस्तैदी से हुआ है। पुलिस ने मामले में शामिल कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट से 17 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है

6 महीने रेकी कर गड्ढे में लगाया वाल्व

जानकारी के मुताबिक, करीब सात महीने पहले मुंद्रा (कांडला) पोर्ट से पचपदरा रिफाइनरी तक बिछी एएमपीएल (अरब मिक्स पाइपलाइन) की टेस्टिंग हुई थी। इसके तुरंत बाद गुजरात से आए आरोपियों ने साजिश रचनी शुरू कर दी

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter