फलोदी में दिल दहलाने वाली घटना : मां-बाप ने तीन मासूम बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश

राजस्थान के फलोदी जिले के कालू पाबूजी गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां माता-पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों—दो बेटियों और एक बेटे—की जहर देने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की कोशिश में अपने हाथ की नसें काट लीं और जहर पी लिया। पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को कारण बताया जा रहा है, लेकिन हत्या के पीछे का सटीक मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
April 15, 2025 • 12:12 PM  483
क्राइम
NEWS CARD
Logo
फलोदी में दिल दहलाने वाली घटना : मां-बाप ने तीन मासूम बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश
“फलोदी में दिल दहलाने वाली घटना : मां-बाप ने तीन मासूम बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Apr 2025
https://thekhatak.com/phalodi-parents-kill-three-children-attempt-suicide
Google News
Copied
फलोदी में दिल दहलाने वाली घटना : मां-बाप ने तीन मासूम बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश

फलोदी में मासूमों की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला: माता-पिता ने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी में सोमवार रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। कालू पाबूजी गांव में माता-पिता ने अपने ही तीन मासूम बच्चों—9 साल के बेटे हरीश, 5 साल की बेटी किरण और 3 साल की बेटी नत्थू—की पहले जहर देकर और फिर गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस क्रूर कृत्य के बाद दोनों ने आत्महत्या की कोशिश में अपने हाथ की नसें काट लीं और जहर पी लिया। 

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों ने शिवलाल मेघवाल के घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं। जब वे घर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। तीन मासूम बच्चे खून से लथपथ मृत पड़े थे, जबकि शिवलाल मेघवाल (35) और उनकी पत्नी जतना बेहोशी की हालत में मिले। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter