14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, बड़ी बहन के लिव-इन पार्टनर पर आरोप; बहन ने आरोपी का साथ दिया ..

सीकर में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि बड़ी बहन के लिव-इन पार्टनर ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने POCSO और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 26, 2026 • 10:59 AM  7
क्राइम
NEWS CARD
Logo
14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, बड़ी बहन के लिव-इन पार्टनर पर आरोप; बहन ने आरोपी का साथ दिया ..
“14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, बड़ी बहन के लिव-इन पार्टनर पर आरोप; बहन ने आरोपी का साथ दिया ..”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 May 2026
https://thekhatak.com/sikar-nabalig-rape-case-pocso-investigation-live-in-partner-allegation
Google News
Copied
14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, बड़ी बहन के लिव-इन पार्टनर पर आरोप; बहन ने आरोपी का साथ दिया ..

राजस्थान के सीकर जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़िता की सगी बड़ी बहन का लिव-इन पार्टनर (साथ रहने वाला युवक) है।

पीड़ित परिवार के गंभीर आरोप और घटनाक्रम

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मां के अनुसार, उनकी बड़ी बेटी कुछ समय पहले अपना घर छोड़कर चली गई थी और एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (बिना शादी के साथ रहना) में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी युवक ने मौका पाकर उनकी 14 साल की नाबालिग छोटी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

घटना का पता तब चला जब डरी-सहमी नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई इस दरिंदगी की पूरी आपबीती अपने माता-पिता और परिजनों को बताई। मासूम की बात सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter