पीहर वालों संग तीर्थ यात्रा पर गई थी बीकानेर की महिला, आग की अफवाह के बाद ट्रेन से उतरी और चली गई जान

मध्यप्रदेश के मुरैना में ट्रेन में मोबाइल ब्लास्ट और आग लगने की अफवाह के बाद घबराकर नीचे उतरे यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचल दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 12:18 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पीहर वालों संग तीर्थ यात्रा पर गई थी बीकानेर की महिला, आग की अफवाह के बाद ट्रेन से उतरी और चली गई जान
“पीहर वालों संग तीर्थ यात्रा पर गई थी बीकानेर की महिला, आग की अफवाह के बाद ट्रेन से उतरी और चली गई जान”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/e6e1bb
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/e6e1bb
Google News
Copied
पीहर वालों संग तीर्थ यात्रा पर गई थी बीकानेर की महिला, आग की अफवाह के बाद ट्रेन से उतरी और चली गई जान

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में बीकानेर की महिला सहित चार यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में मोबाइल ब्लास्ट और आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराहट में कई लोग ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए, जहां दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (19665) रविवार शाम करीब 4:15 बजे चेन पुलिंग के कारण बीच रास्ते में रुक गई थी। इसी दौरान ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे।

तीर्थ यात्रा पर गई थीं बीरमा देवी

बीकानेर जिले के घेसूरा गांव निवासी बीरमा देवी कुछ दिन पहले अपने पीहर रघुनाथपुरा गई थीं। वहां से वह रिश्तेदारों और अन्य महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर निकली थीं। यात्रा के दौरान मुरैना में हुए इस हादसे में उनकी जान चली गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter