जैसलमेर में ट्रैक्टर चालक की हत्या का खुलासा: लूट के लिए कुचला, 4.50 लाख में बेच दिया ट्रैक्टर

जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक अमरचंद सोनी की मौत का मामला हत्या और लूट का निकला।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 22, 2026 • 11:45 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जैसलमेर में ट्रैक्टर चालक की हत्या का खुलासा: लूट के लिए कुचला, 4.50 लाख में बेच दिया ट्रैक्टर
“जैसलमेर में ट्रैक्टर चालक की हत्या का खुलासा: लूट के लिए कुचला, 4.50 लाख में बेच दिया ट्रैक्टर”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/597ef9
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/597ef9
Google News
Copied
जैसलमेर में ट्रैक्टर चालक की हत्या का खुलासा: लूट के लिए कुचला, 4.50 लाख में बेच दिया ट्रैक्टर

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर दुर्घटना प्रतीत होने वाला यह मामला अब हत्या और लूट की साजिश के रूप में सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में श्रीगंगानगर निवासी दो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

शनिवार को बोहा-गोगादे मार्ग स्थित एक खेत में 62 वर्षीय अमरचंद सोनी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के कांकड़ा निवासी अमरचंद सोनी के रूप में की। अमरचंद मोहनगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाने और कृषि मजदूरी का कार्य करता था।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हरदीप सिंह और बलकार सिंह उर्फ राजा, जो क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे, ने अमरचंद को अकेले ट्रैक्टर चलाते देखा। आरोप है कि दोनों ने ट्रैक्टर लूटने की योजना बनाई और अमरचंद पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने उसके ऊपर ट्रैक्टर भी चढ़ा दिया, जिससे मामला हादसे जैसा दिखाई दे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter