कोटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर निकलने से रेलिंग से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल

राजस्थान के कोटा जिले में नेशनल हाईवे-27 पर ट्रक का टायर निकलने से बड़ा हादसा हो गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 26, 2026 • 10:59 AM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कोटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर निकलने से रेलिंग से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल
“कोटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर निकलने से रेलिंग से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/706b23
26 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/706b23
Google News
Copied
कोटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर निकलने से रेलिंग से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल

राजस्थान के कोटा जिले में नेशनल हाईवे-27 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमलिया थाना क्षेत्र के पोलाई कला के पास चलते ट्रक का टायर अचानक निकल गया, जिससे पीछे आ रही कार हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

एक ही परिवार के चार लोग थे कार में सवार

पुलिस के अनुसार, कार गुजरात के मेहसाणा से उत्तर प्रदेश के जालौन जा रही थी। कार में एक ही परिवार के चार सदस्य—पिता, पुत्र और दो महिलाएं—सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के आगे चल रहे ट्रक का एक टायर अचानक निकलकर सड़क पर आ गया। पीछे आ रही कार उस टायर से टकरा गई, जिससे चालक संतुलन खो बैठा। कार काफी दूर तक सड़क पर घिसटती रही और आखिरकार रेलिंग से टकरा गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter