बारात रोककर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: धोरों में रातभर सर्च के बाद दबोचा, अन्य की तलाश जारी

बालोतरा के धोरीमन्ना क्षेत्र में बारात का रास्ता रोककर फायरिंग और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 12:55 PM  4
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बारात रोककर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: धोरों में रातभर सर्च के बाद दबोचा, अन्य की तलाश जारी
“बारात रोककर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: धोरों में रातभर सर्च के बाद दबोचा, अन्य की तलाश जारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/a665cc
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/a665cc
Google News
Copied
बारात रोककर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: धोरों में रातभर सर्च के बाद दबोचा, अन्य की तलाश जारी

बालोतरा जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में बारात का रास्ता रोककर फायरिंग और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 8 जून को रोहिला गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, बाड़मेर के शौभाला जैतमाल निवासी अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मुकलावे की बारात के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान रोहिला पूर्व गांव के पास एक काले रंग की फॉर्च्यूनर में सवार कुछ लोगों ने ट्रैक्टर के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने ट्रैक्टर की चाबी छीन ली और जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से तीन फायर किए। एक गोली अशोक कुमार की उंगली में लगी, जबकि दूसरी घुटने के पास से निकल गई। तीसरी गोली सड़क में धंस गई। इसके बाद आरोपियों ने लाठियों से हमला कर घायल कर दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter