सेंट्रल जेल से फरार दोनों बदमाश गिरफ्तार, नशे की लत ने बना दिया अपराधी

जेल से फरार नवल और अनस को पुलिस ने मालपुरा गेट से गिरफ्तार किया। नशे की लत के कारण दोनों ने चार दिन की साजिश रचकर जेल की दीवार फांदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 21, 2025 • 5:33 PM  24
क्राइम
NEWS CARD
Logo
सेंट्रल जेल से फरार दोनों बदमाश गिरफ्तार, नशे की लत ने बना दिया अपराधी
“सेंट्रल जेल से फरार दोनों बदमाश गिरफ्तार, नशे की लत ने बना दिया अपराधी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 Sep 2025
https://thekhatak.com/two-miscreants-absconding-from-central-jail-arrested-drug-addict-turns-criminal
Google News
Copied
सेंट्रल जेल से फरार दोनों बदमाश गिरफ्तार, नशे की लत ने बना दिया अपराधी

जयपुर सेंट्रल जेल से फरार होने वाले दो बदमाशों, नवल किशोर और अनस उर्फ दानिश, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने नशे की लत के चलते जेल से भागने की साजिश रची थी। पुलिस ने रविवार को दोनों का मेडिकल करवाया, जिसमें उनके सिर और आंखों में गंभीर चोटें सामने आईं।

चार दिन की साजिश, टॉयलेट की जाली तोड़कर भागे

पुलिस पूछताछ में नवल ने खुलासा किया कि वह और अनस पिछले चार दिनों से जेल से भागने की योजना बना रहे थे। नशे की लत के कारण दोनों बेचैन थे और स्मैक की तलब ने उन्हें इस कदम के लिए उकसाया। मौका मिलते ही उन्होंने टॉयलेट की जाली तोड़ी और पानी के पाइप को बिजली के तारों पर डालकर दीवार फांदकर फरार हो गए।

भागते समय लगी चोटें, चोरी की बाइक से पहुंचे हॉस्टल

एसीपी गांधी नगर नारायण बाजिया ने बताया कि जेल की दीवार फांदने के दौरान दोनों बदमाशों को सिर और आंखों में गंभीर चोटें आईं। लहूलुहान हालत में वे मुख्य सड़क तक पहुंचे और वहां से एक बाइक चोरी कर गोखले हॉस्टल की ओर भागे। लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण दोनों बाइक सहित गिर पड़े, जिससे उनकी चोटें और गंभीर हो गईं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter