उदयपुर के खेरवाड़ा में दिल दहलाने वाली वारदात: शराबी बेटे ने पिता को पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खानमीन गांव में मंगलवार को एक बेटे, बाबूलाल ने शराब के नशे में अपने पिता शंकरलाल की पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। घटना के दिन पिता द्वारा घर से निकलने को कहने पर बाबूलाल ने पहले उनकी पिटाई की, फिर पत्थर से सिर और चेहरे पर वार किए, जिससे शंकरलाल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में तनाव के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। शंकरलाल की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 10, 2025 • 7:55 PM  1.6k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
उदयपुर के खेरवाड़ा में दिल दहलाने वाली वारदात: शराबी बेटे ने पिता को पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट
“उदयपुर के खेरवाड़ा में दिल दहलाने वाली वारदात: शराबी बेटे ने पिता को पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Jun 2025
https://thekhatak.com/udaypur-kherwara-son-kills-father-brutally
Google News
Copied
उदयपुर के खेरवाड़ा में दिल दहलाने वाली वारदात: शराबी बेटे ने पिता को पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खानमीन गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की पत्थर से सिर और चेहरे पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, और पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है।

शराब के नशे में शुरू हुआ झगड़ा, पिता की हत्या तक पहुंचा

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबूलाल, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, आए दिन शराब पीकर अपने पिता शंकरलाल से झगड़ा करता था। मंगलवार को भी बाबूलाल नशे में धुत होकर पिता के पास पहुंचा और किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। खेरवाड़ा थाने के ASI राकेश मेहता ने बताया कि शंकरलाल ने गुस्से में बेटे को घर से निकल जाने और खुद को उनका बेटा न मानने की बात कही। इससे तैश में आए बाबूलाल ने पहले पिता की थप्पड़ और लात-घूसों से पिटाई की। जब शंकरलाल चोटिल होकर जमीन पर गिरे, तो बेटे ने पास ही पड़े पत्थर से उनके सिर और चेहरे पर दो-तीन बार जोरदार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter