भिवाड़ी नगर परिषद में सफाई निरीक्षक से मारपीट, थप्पड़ और धक्का-मुक्की का VIDEO... कचरा डंपिंग को लेकर बवाल

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी नगर परिषद में कचरा डंपिंग विवाद के दौरान सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा के साथ मारपीट की गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 26, 2026 • 4:21 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भिवाड़ी नगर परिषद में सफाई निरीक्षक से मारपीट, थप्पड़ और धक्का-मुक्की का VIDEO... कचरा डंपिंग को लेकर बवाल
“भिवाड़ी नगर परिषद में सफाई निरीक्षक से मारपीट, थप्पड़ और धक्का-मुक्की का VIDEO... कचरा डंपिंग को लेकर बवाल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/91b4ae
26 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/91b4ae
Google News
Copied
भिवाड़ी नगर परिषद में सफाई निरीक्षक से मारपीट, थप्पड़ और धक्का-मुक्की का VIDEO... कचरा डंपिंग को लेकर बवाल

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी नगर परिषद में शुक्रवार को कचरा डंपिंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा के साथ कथित रूप से हाथापाई, थप्पड़ और धक्का-मुक्की की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक सफाई निरीक्षक को थप्पड़ मारता और उनकी कॉलर पकड़कर धक्का देता दिखाई दे रहा है।

डंपिंग यार्ड विवाद से बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार, ऑटो टिपर चालक एक्सचेंज डंपिंग यार्ड में कचरा नहीं डाल पाने की शिकायत लेकर नगर परिषद पहुंचे थे। उनका आरोप है कि ग्रामीण उन्हें कचरा डालने से रोक रहे हैं, जबकि अधिकारी जबरन वहीं भेज रहे हैं और विरोध करने पर काम से निकालने की धमकी दे रहे हैं।

विवाद बढ़ने पर सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा ने नगर परिषद का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter