बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मजदूरी का झांसा देकर ले गए, शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

जालोर जिले के सरहद मडला क्षेत्र में मिले ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2026 • 10:40 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मजदूरी का झांसा देकर ले गए, शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
“बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मजदूरी का झांसा देकर ले गए, शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/2e4188
28 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/2e4188
Google News
Copied
बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मजदूरी का झांसा देकर ले गए, शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

राजस्थान के जालोर जिले के सरहद मडला क्षेत्र में मिले चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का आहोर थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध में बाधा बनने के कारण पति की हत्या की साजिश रची गई थी।

पुलिस के अनुसार, 24 जून को सरहद मडला क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पहचान के प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त राजेन्द्र कुमार मीणा, निवासी रानीगांव (जिला पाली) के रूप में हुई। मृतक की मां सारकी देवी की रिपोर्ट पर 25 जून को हत्या का मामला दर्ज किया गया।

48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

पुलिस अधीक्षक मोटाराम के निर्देशन और वृत्ताधिकारी दशरथ सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी करण सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter