अजमेर में महिला तस्कर गिरफ्तार: 347 ग्राम एमडी और 637 ग्राम गांजा बरामद
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 347 ग्राम एमडी पाउडर और 637 ग्राम गांजा बरामद किया है। पु
अजमेर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 347 ग्राम एमडी पाउडर और 637 ग्राम गांजा बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और पुलिस को इस मामले में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।
पुलिस को देखकर भागने लगी महिला
सीओ साउथ मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि रामगंज थाना प्रभारी अनिल गुजराल अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम भगवानगंज क्षेत्र की सांसी बस्ती में पहुंची।
एक मकान के बाहर गुमटी के पास बैठी महिला निशा पुत्री रामविलास पुलिस को देखते ही घबरा गई और मौके से भागने का प्रयास करने लगी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।