उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात दो जवानों का सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा इलाजरत। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 29, 2025 • 1:14 PM  1.9k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत, एक घायल
“उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत, एक घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Jul 2025
https://thekhatak.com/deputy-cm-s-security-guard-dies-in-road-accident-one-injured
Google News
Copied
उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात दो जवानों की मंगलवार सुबह जयपुर के एमआई रोड पर बाइक दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। दोनों जवानों को तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था।

जानकारी के अनुसार, जवान रामावतार और मनोज मीणा उपमुख्यमंत्री की ड्यूटी के लिए बाइक पर गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे गवर्नमेंट चौराहे पर उनकी बाइक का भीषण एक्सीडेंट हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायल जवानों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज और हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया, "जवान रामावतार की हालत हॉस्पिटल लाए जाने के समय बेहद गंभीर थी। उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया। सीटी स्कैन और अन्य जांचों में पता चला कि हादसे के कारण उनकी हृदय की मुख्य धमनी (मैन आर्टरी) क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो शरीर में रक्त आपूर्ति करती है। हमारी मेडिकल टीम ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन रामावतार को बचाया नहीं जा सका।" उन्होंने आगे बताया कि दूसरे जवान मनोज मीणा की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter