गुंजन शेखावत बनीं 'क्वीन ऑफ इंडिया 2025' की विजेता, जरीन खान ने पहनाया ताज; मिसेज कैटेगरी में आरती अग्रवाल ने मारी बाजी
जयपुर में आयोजित 'क्वीन ऑफ इंडिया 2025' सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में मिस कैटेगरी की विजेता गुंजन शेखावत बनीं, जिन्हें बॉलीवुड अभिनेत्र, ज_EXTRAरीन खान ने ताज पहनाया। मिसेज कैटेगरी में आरती अग्रवाल ने खिताब जीता। देशभर से चुनी गईं 30 फाइनलिस्ट्स ने रैंप पर शानदार प्रदर्शन किया, और जरीन खान ने जयपुर से अपने विशेष लगाव का जिक्र किया।
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का अनोखा संगम देखने को मिला। जेएलएन मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित होटल क्लार्क्स आमेर में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट 'क्वीन ऑफ इंडिया 2025 सीजन-4' का ग्रैंड फिनाले धूमधाम से आयोजित किया गया। यह भव्य आयोजन कल्याण एंड संस प्रोडक्शन के तहत हुआ, जिसमें देश के विभिन्न कोनों से चुनी गईं टॉप-30 फाइनलिस्ट्स ने रैंप पर अपनी प्रतिभा, सौंदर्य और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रैंड फिनाले की शाम को और भी खास बनाया बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जरीन खान ने, जो सेलिब्रिटी जज के रूप में मौजूद रहीं। जरीन ने फाइनलिस्ट्स की पर्सनैलिटी, रैंप वॉक, एक्सप्रेशन और ओवरऑल प्रेजेंस के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर तजेंद्र सिंह राजावत की उपस्थिति ने भी समारोह में चार चांद लगा दिए।
