NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: भारत में 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक
NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। NEET UG की री-एग्जाम 21 जून को आयोजित की जानी है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म की पहुंच एक सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित की गई है, जिसमें परीक्षा का दिन और उसके बाद का महत्वपूर्ण समय शामिल है।
30 जून तक बंद रहेगा मैसेज एडिटिंग फीचर
सरकार ने केवल प्लेटफॉर्म की पहुंच सीमित करने तक ही कदम नहीं उठाया है, बल्कि टेलीग्राम को भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों के लिए 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर भी 30 जून 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है।