CBSE ने 12वीं रिजल्ट के बाद तकनीकी खामी स्वीकार की, स्कैन कॉपी प्रक्रिया में गलत फीस कटौती पर रिफंड का ऐलान
CBSE ने 2021-22 सत्र की कक्षा 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर स्पष्टिकरण जारी किया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 24 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए 2021-22 परीक्षा सत्र से जुड़ी कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया में आई तकनीकी समस्याओं पर स्पष्टीकरण दिया है।
बोर्ड के अनुसार, स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन करते समय सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण शुल्क कटौती में गड़बड़ी सामने आई है। इस वजह से कुछ छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि काट ली गई, जबकि कुछ मामलों में कम शुल्क लिया गया।
फीस गड़बड़ी पर CBSE का निर्णय
CBSE ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लिया गया है, उन्हें उनकी राशि उसी भुगतान माध्यम (UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि) के जरिए वापस कर दी जाएगी। वहीं जिन छात्रों से कम शुल्क लिया गया है, उन्हें बाकी राशि जमा करने की सूचना अलग से भेजी जाएगी।