भूकंप के झटकों से हड़कंप, जनता में दहशत

सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4। लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं, प्रशासन सतर्क।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 10, 2025 • 11:05 AM  27
भारत
NEWS CARD
Logo
भूकंप के झटकों से हड़कंप, जनता में दहशत
“भूकंप के झटकों से हड़कंप, जनता में दहशत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Jul 2025
https://thekhatak.com/earthquake-tremors-trigger-panic-among-public
Google News
Copied
भूकंप के झटकों से हड़कंप, जनता में दहशत

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 9:04 बजे आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत सहित आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए। करीब 4 से 5 सेकंड तक चले इन झटकों ने लोगों को डरा दिया, जिसके चलते कई लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें कुछ ने बताया कि झटकों के साथ हल्की गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनी गई।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों की सुरक्षा की कामना करते हुए आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने की सलाह दी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी के सुरक्षित होने की कामना की।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter