लापता किसान पाकिस्तान में मिला, 9 दिन बाद रेंजर्स ने की पुष्टि

पंजाब के फाजिल्का का 23 वर्षीय किसान अमृतपाल सिंह, 21 जून से लापता, पाकिस्तान में मिला; पाक रेंजर्स ने हिरासत की पुष्टि की, बीएसएफ वापसी के लिए बातचीत कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2025 • 1:18 PM  1.3k
भारत
NEWS CARD
Logo
लापता किसान पाकिस्तान में मिला, 9 दिन बाद रेंजर्स ने की पुष्टि
“लापता किसान पाकिस्तान में मिला, 9 दिन बाद रेंजर्स ने की पुष्टि”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Jul 2025
https://thekhatak.com/missing-farmer-found-in-pakistan-rangers-confirm-9-days-later
Google News
Copied
लापता किसान पाकिस्तान में मिला, 9 दिन बाद रेंजर्स ने की पुष्टि

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव खैरेके उताड़ का 23 वर्षीय किसान अमृतपाल सिंह, जो 21 जून से लापता था, पाकिस्तान में मिला है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुष्टि की है कि अमृतपाल उनकी हिरासत में है। यह जानकारी भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी गई, जिसके बाद अमृतपाल के परिवार को सूचित किया गया।

अमृतपाल सिंह, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा है, 21 जून को दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तारबंदी के उस पार अपने खेत में खेती करने गया था। उनके पिता जगराज सिंह के अनुसार, परिवार के पास साढ़े आठ एकड़ जमीन है, जो बीओपी राणा पोस्ट और गेट नंबर-223 के अधीन तारबंदी के भीतर स्थित है। अमृतपाल ने बीएसएफ के गेट पर अपना पहचान पत्र जमा करवाया और खेत की ओर गया, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने उसी दिन बीएसएफ से संपर्क किया, और अगले दिन बीएसएफ ने तारबंदी के पार खेतों में सर्च अभियान चलाया। खेतों की मिट्टी में अमृतपाल के पैरों के निशान पाकिस्तान की ओर जाते मिले, जिससे आशंका हुई कि वह गलती से सीमा पार कर गया। परिवार ने आरोप लगाया कि अमृतपाल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उठा लिया है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter