मई-जून की तपिश शुरू भी नहीं हुई… क्या इस बार जल्दी दस्तक देगा मॉनसून? IMD की भविष्यवाणी से बढ़ी उम्मीद

भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक इस साल मॉनसून तय समय से पहले 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। प्री-मानसून गतिविधियों और बारिश के संकेतों ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 15, 2026 • 5:49 PM  39
भारत
NEWS CARD
Logo
मई-जून की तपिश शुरू भी नहीं हुई… क्या इस बार जल्दी दस्तक देगा मॉनसून? IMD की भविष्यवाणी से बढ़ी उम्मीद
“मई-जून की तपिश शुरू भी नहीं हुई… क्या इस बार जल्दी दस्तक देगा मॉनसून? IMD की भविष्यवाणी से बढ़ी उम्मीद”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 May 2026
https://thekhatak.com/monsoon-2026-early-arrival-imd-forecast-kerala-rain-update
Google News
Copied
मई-जून की तपिश शुरू भी नहीं हुई… क्या इस बार जल्दी दस्तक देगा मॉनसून? IMD की भविष्यवाणी से बढ़ी उम्मीद

देशभर में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं और लोग लू से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने करोड़ों लोगों को राहत देने वाली खबर सुनाई है।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य समय से पहले यानी 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मॉनसून 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार मौसम के बदलते मिजाज ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है मॉनसून

IMD के मुताबिक इस बार प्री-मानसून गतिविधियां तेजी से सक्रिय हो रही हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून की संभावित तारीख 26 मई है, हालांकि इसमें 4 दिन आगे-पीछे होने की संभावना बनी रहती है। अगर अनुमान सही साबित हुआ तो यह पिछले कई वर्षों में मॉनसून की शुरुआती दस्तक में शामिल हो सकता है।

15 मई से 28 मई तक अच्छी बारिश के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के पश्चिमी तटीय इलाकों में 15 मई से 28 मई के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, गोवा और आसपास के क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश तेज हो सकती है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि लोगों को भीषण गर्मी और लू से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter