महंगाई की नई आग! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 महंगा होने की आशंका, जनता पर बढ़ेगा बोझ

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल करीब ₹18 और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा है, लेकिन भारत में दाम स्थिर रखे गए हैं, जिससे तेल कंपनियों को रोजाना लगभग 1600 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो रहा है। भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में थोड़ी भी बढ़ोतरी का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जेब पर पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव खत्म होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। इससे न सिर्फ ईंधन महंगा होगा, बल्कि ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
April 14, 2026 • 2:24 PM  7
भारत
NEWS CARD
Logo
महंगाई की नई आग! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 महंगा होने की आशंका, जनता पर बढ़ेगा बोझ
“महंगाई की नई आग! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 महंगा होने की आशंका, जनता पर बढ़ेगा बोझ”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Apr 2026
https://thekhatak.com/petrol-diesel-price-hike-up-to-18-rupees-after-elections-crude-oil-surge-india
Google News
Copied
महंगाई की नई आग! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 महंगा होने की आशंका, जनता पर बढ़ेगा बोझ

देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा झटका लग सकता है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल ₹18 प्रति लीटर और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी (Macquarie) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं, जिससे तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 46 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 27 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 27 फरवरी को जहां क्रूड ऑयल 73 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं 19 मार्च को यह 120 डॉलर तक पहुंच गया और अब यह लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इस तेज उछाल ने तेल कंपनियों की लागत और मुनाफे के बीच बड़ा असंतुलन पैदा कर दिया है।

तेल कंपनियां हर दिन करीब 1600 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं। पहले यह नुकसान 2400 करोड़ रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गया था, लेकिन एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती के बाद इसमें थोड़ी राहत मिली है। बावजूद इसके, प्रति लीटर पेट्रोल पर लगभग 18 रुपये और डीजल पर 35 रुपये का घाटा अभी भी बना हुआ है।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter