9 मई: पीएम मोदी की तीनों सेनाध्यक्षों, सीडीएस, एनएसए और रक्षा मंत्री के साथ अहम बैठक

9 मई 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, और तीनों सेनाध्यक्ष शामिल हुए। चर्चा का मुख्य फोकस हाल के ड्रोन हमलों, ऑपरेशन सिंदूर, और भारत की रक्षा तैयारियों पर रहा।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 9, 2025 • 7:52 PM  1.7k
भारत
NEWS CARD
Logo
9 मई: पीएम मोदी की तीनों सेनाध्यक्षों, सीडीएस, एनएसए और रक्षा मंत्री के साथ अहम बैठक
“9 मई: पीएम मोदी की तीनों सेनाध्यक्षों, सीडीएस, एनएसए और रक्षा मंत्री के साथ अहम बैठक”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 May 2025
https://thekhatak.com/PM-Modi-Security-Meeting-May-9-2025
Google News
Copied
9 मई: पीएम मोदी की तीनों सेनाध्यक्षों, सीडीएस, एनएसए और रक्षा मंत्री के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली, 9 मई 2025: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा मंत्री सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं (सेना, नौसेना और वायु सेना) के प्रमुख शामिल हुए।इस बैठक में ही भारत द्वारा पाकिस्तान पर आक्रमण और मिसाइल हमले को विफल करने के कुछ चौथाई बाद हुई, जिसने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

बैठक  महत्व:

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर स्थिति अत्यंत संवेदनशील बनी हुई है। 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, और उधमपुर में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने तुरंत नाकाम कर दिया। इसके अलावा, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी, ने भारत को कड़ा जवाब देने के लिए मजबूर किया है। इस हमले के बाद भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले किए, जिसमें 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।

पिछले कुछ दिनों में पीएम मोदी ने लगातार सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। इससे पहले 5 मई को उन्होंने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की थी, जिसमें एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद थे। 8 मई को डोभाल ने पीएम को सीमा पर बढ़ते तनाव और भारत की रक्षात्मक तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। इन बैठकों से यह स्पष्ट है कि भारत सरकार स्थिति को गंभीरता से ले रही है और किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter