उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: ओवैसी ने सुदर्शन रेड्डी को दिया समर्थन, बीजद-बीआरएस ने बनाई दूरी, जानें वजह

भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है, लेकिन बीजद और बीआरएस ने चुनाव से दूरी बना ली, जबकि एआईएमआईएम ने रेड्डी को समर्थन दिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 8, 2025 • 4:47 PM  1.1k
भारत
NEWS CARD
Logo
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: ओवैसी ने सुदर्शन रेड्डी को दिया समर्थन, बीजद-बीआरएस ने बनाई दूरी, जानें वजह
“उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: ओवैसी ने सुदर्शन रेड्डी को दिया समर्थन, बीजद-बीआरएस ने बनाई दूरी, जानें वजह”
Favicon
Read more on thekhatak.com
8 Sep 2025
https://thekhatak.com/vice-presidential-elections-2025-owaisi-supports-sudarshan-reddy-bjd-brs-distance-know-why
Google News
Copied
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: ओवैसी ने सुदर्शन रेड्डी को दिया समर्थन, बीजद-बीआरएस ने बनाई दूरी, जानें वजह

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले बड़ी खबर सामने आई है कि बीजू जनता दल (बीजद) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने इस चुनाव से दूरी बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने की घोषणा की है।

बीजद उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी

बीजद के सांसद सस्मित पात्रा ने सोमवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति और सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया है कि बीजद उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। पात्रा ने कहा, "बीजद एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। हमारा ध्यान ओडिशा और इसके 4.5 करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है।"

बीजद के इस फैसले के पीछे की वजह नवीन पटनायक की रणनीति मानी जा रही है, जिसमें वह न तो एनडीए के खिलाफ खुलकर सामने आना चाहते हैं और न ही उनके पक्ष में खड़े होना चाहते हैं। गौरतलब है कि बीजद राष्ट्रीय स्तर पर या तो सत्ता पक्ष के साथ रही है या फिर तटस्थ भूमिका निभाती रही है। हालांकि, 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद ने एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया था।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter