IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस - सवाई मानसिंह में आज हाईवोल्टेज मुकाबला!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 50वें मुकाबले में आज गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच एक रोमांचक जंग होने वाली है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 1, 2025 • 4:16 PM  25
खेल
NEWS CARD
Logo
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस - सवाई मानसिंह में आज हाईवोल्टेज मुकाबला!
“IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस - सवाई मानसिंह में आज हाईवोल्टेज मुकाबला!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
1 May 2025
https://thekhatak.com/ipl-2025-raajsthaan-ro-nyls-vs-mu-nbii-i-nddiy-ns-svaaii-maansi-nh-me-n-aaj-haaiivolttej-mukaablaa
Google News
Copied
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस - सवाई मानसिंह में आज हाईवोल्टेज मुकाबला!

रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - जयपुर, 1 मई 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 50वें मुकाबले में आज गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच एक रोमांचक जंग होने वाली है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में अलग-अलग राहों से गुजरी हैं, लेकिन आज का मुकाबला उनके लिए बेहद अहम है। जहां राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत चाहिए, वहीं मुंबई इंडियंस लगातार छठी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान पक्का करना चाहेगी। 

दोनों टीमों का अब तक का सफर

IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन लगातार हार के बाद वे अंक तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गए। हालांकि, पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को चेज कर राजस्थान ने अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने शुरुआती पांच में से चार मैच गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की है। लगातार पांच जीत के साथ वे फिलहाल शीर्ष तीन में हैं और आज की जीत उन्हें और मजबूत कर सकती है।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter